चरखारी: खरेला के कमल खेड़ा गांव में खेत पर काम कर रही महिला की जहरीले सर्प के डसने से बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के कमल खेड़ा गांव निवासी रामसिंह की 46 वर्षीय पत्नी राधा को गुरुवार समय तकरीबन 4 बजे खेत पर काम करते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई । हालत बिगड़ने पर परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।