चरखारी: चरखारी कस्बे में पालिका ने अवैध मछली दुकानों को हटवाया, दोबारा कब्जा न करने की दी सख्त हिदायत
नगर पालिका चरखारी द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमरजीत द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार शाम तकरीबन 5:00 बजे अवैध रूप से सड़क किनारे रखी मछली की दुकानों को हटाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मची रही। साथ ही अभियान के तहत रामनगर में स्थित मछली मार्केट में मछली विक्रय के निर्देश दिए गए।