चरखारी: ग्राम बल्लाएं के पास थाना खरेला पुलिस टीम ने 15 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खरेला पुलिस टीम ने 15 लीटर अवैध शराब के साथ एक नफर अभियुक्त श्यामकरण लोधी पुत्र सुखनंदन निवासी ग्राम बल्लाएं थाना खरेला जनपद महोबा को शुक्रवार समय तकरीबन 2:00 बजे ग्राम बल्लाएं के पास से हिरासत में लिया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही संपादित की गई है।