आज पंचकूला में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन का सन्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने यहां 'क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन' का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 'क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन' जैसी पहल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में उपयोगी है। पर्यावरण संरक्षण भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, हम सभी को इसके लिए साथ आना होगा और जन-जन को जागरूक बनाना होगा।
#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula #WorldEnvironmentDay
Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026