लखीसराय: विष्णु महायज्ञ: क्यूल नदी तट पर आस्था की परिक्रमा, उमड़ी महिलाओं की भीड़
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी तट पर आयोजित विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 8:45 बजे महिलाओं को यज्ञ मंडप के चारों ओर श्रद्धा भाव से परिक्रमा करते देखा गया।यज्ञ मंडप में वाराणसी से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन किया जा रहा है। महायज्ञ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।