टोंक में ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर, पुरी की तर्ज पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा। पुरी के मुख्य पुजारी दैतापति भभानी दास महाराज ने बताया कि वे स्वयं महाप्रभु की मूर्ति लेकर आएंगे और विधि-विधान से स्थापना करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे जो श्रद्धालु पुरी नहीं जा पाते, उन्हें टोंक में ही दर्शन का अवसर मिलेगा।