मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया
मद्य निषेध विभाग ने मधेपुरा जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें अवैध शराब और नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहुगढ पुल स्थित कारू टोला वार्ड नंबर पांच में छापेमारी के दौरान दो बोतल अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया गया। इस दौरान चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया।