मधेपुरा: जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर मधेपुरा जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को दोपहर 1 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूरज नारायण राम ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान ने दलितों, वंचितों और पिछड़ों को अधिकार दिलाने का काम किया है।