मधेपुरा: मेडिकल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, कुलपति ने किया उद्घाटन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राजू सनातन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को दिन के 3:00 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विभाग संयोजक सौरभ यादव, छात्र नेता आमोद आनंद, संजीव कुमार सहित नौ रक्त वीरों ने रक्तदान किया।