मधेपुरा: पचरासी में बाबा विशु राउत महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
पशुपालकों का प्रसिद्ध देव स्थल पचरासी में पांच दिवसीय बाबा विशु राउत राजकीय महोत्सव आज सोमवार को दिन के 2:00 से शुभारंभ हो गया है जिसका उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव, उदाकिशुनगंज एसडीएम एसजेड हसन सहित मौके पर उपस्थित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।