मधेपुरा: डीएम के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन
जिला सूचना जनसम्पर्क कार्यालय के द्वारा आज सोमवार को 4 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे बिहार में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की गई है।