सदर: प्रयागराज: 14 दिन बाद खुले लेटे हनुमान मंदिर के कपाट, बाढ़ का पानी उतरने के बाद श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Sadar, Allahabad | Sep 12, 2026
प्रयागराज के संगम स्थित श्री लेटे हनुमान मंदिर के कपाट शनिवार शाम 14 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले 14 दिनों से मंदिर के गर्भगृह में पानी भरा हुआ था। इस दौरान श्री लेटे हनुमान जी गर्भगृह में शयन अवस्था में रहे। पानी घटने के बाद शनिवार को गर्भगृह की सफाई कराई गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजन, भव्य श्रृंगार किया