बेरला: बेमेतरा में नवरात्रि के रात्रिकालीन धार्मिक कार्यक्रमों में योगेश तिवारी की सहभागिता
Berla, Bemetara | Oct 18, 2026 बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोंड़, टठिया, लावातरा, गोड़गिड़ी और नगर बेरला में नवरात्रि के पावन अवसर पर रात्रिकालीन जगराता, रामधुनी और जस-जगराता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने इन आयोजनों में भाग लेकर मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।