देवबंद: पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, देवबंद के गांव केंदुकी की घटना
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव केंदुकी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।घायलों में एक महिला भी शामिल है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।