देवबंद: नागल के सिडकी झबरेड़ा मार्ग पर डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत व दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल
गुरुवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नागल में सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर गांव बोहडूपुर के पास की है। मृतक की पहचान थाना मंगलौर के गांव ताशीपुर निवासी प्रमोद त्यागी (75) वर्ष के रूप में हुई है।