देवबंद: मंगलौर मार्ग पर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
गुरुवार को देवबंद के रुड़की मंगलौर मार्ग पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उससे नीचे गिरी चिंगारी से पेड़ो मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह नजारा देख राहगीरों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बामुश्किल काबू पाया।