देवबंद: थाना नागल पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 11 हजार की नगदी व मोबाइल फोन बरामद
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा इसमे संलिप्त अपराधियो की धरपकड़ को अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना नागल पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रशांत पुत्र परवीन व विशाल पुत्र बिट्टू निवासीगण गांव दघेड़ा थाना नागल के रूप में हुई है।