खिरकिया शनिवार 4 बजे शासकीय महाविद्यालय खिरकिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST), भोपाल के प्रायोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. योगेश सिंह द्वारा तथा संयोजन अनुराग घारू के निर्देशन में किया गया।