🔥 डबरी में सीएम योगी के स्वागत की तैयारियां चरम पर, युद्धस्तर पर सज रहा जनसभा स्थल 🔥
3 सितंबर को डबरी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक दिन-रात काम में जुटा प्रशासन
📍 फर्रुखाबाद/राजेपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबरी आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियों का माहौल तेज हो गया है। कार्यक्रम की तारीख नजदीक आते ही प्रशासन ने कमर कस ली है। पीडब्ल्यूडी की जेसीबी, ट्रैक्टर और मजदूर दिन-रात मैदान को तैयार करने में जुटे हैं।
🚜 10 ट्रैक्टर, 4 जेसीबी, प्रेशर रोलर और 50 से अधिक मजदूर मैदान के समतलीकरण और हेलीपैड को मजबूत करने में लगे हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए जलभराव से निपटने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। जनसभा स्थल पर वॉटरप्रूफ टेंट लगाने की तैयारी है।
🚨 सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वीवीआईपी और आम लोगों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था के साथ बड़े पैमाने पर पार्किंग की तैयारी की जा रही है। एसडीएम अमृतपुर समेत अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
👉 डबरी में मशीनों की गड़गड़ाहट के बीच तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब निगाहें 3 सितंबर पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से डबरी में सियासी और प्रशासनिक हलचल और तेज होने की उम्मीद है।
#CMYogi #YogiAdityanath #Dabri #Rajepur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #UPNews #CMVisit #BreakingNews #योगीआदित्यनाथ #डबरी #राजेपुर #फर्रुखाबाद #मुख्यमंत्री_दौरा
Amritpur, Farrukhabad | Aug 31, 2026