मोहम्मदाबाद
दोस्तों के साथ मोहम्मदाबाद बाजार आए युवक की घर जाते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।
थाना क्षेत्र के ग्राम नींव करोरी निवासी ब्रह्मानंद शंखवार उर्फ मुखिया का 21 वर्षीय पुत्र विकास अपने दो दोस्त शिव व अनमोल के साथ मोहम्मदाबाद किसी काम से आए थे रात्रि लगभग 8:30 बजे वह बाइक से नींव करोरी वापस जा रहे थे तभी संकिसा रोड पर शेखपुरा खजुरी गांव के निकट आलोक ईट भट्टा के सामने अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए थे मौके पर पहुंचे परिजन अनमोल व विकास को निजी अस्पताल ले गए तथा शिवा को पुलिस द्वारा सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया था जहां डॉक्टर अशोक सिंह के द्वारा शिव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था वहीं निजी अस्पताल से हालत गंभीर होने पर विकास के परिजन फर्रुखाबाद निजी अस्पताल ईलाज के लिए ले गए थे जहां उपचार के दौरान विकास का देहांत हो गया। मृतक विकास शंखवार तीन भाइयों में दूसरे स्थान का था बड़े भाई तथा दो बहनों में एक की शादी हो गई है।
उप निरीक्षक अशोक तिवारी ने अस्पताल के मेमो पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजो।
मृतक विकास के पिता ब्रह्मानंद शंखवार कपड़ों की गांव गांव में फेरी करके बेचने का कार्य करते हैं।
माता सावित्री देवी व परिजन का रो-रो कर बुरा हाल।