नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और डिजिटल बैंकिंग के प्रति किया जागरूक
नाबार्ड के सहयोग से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने आयोजित किया वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, सफाईकर्मियों को शॉल भेंटकर किया सम्मानित
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। अमृतपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की वित्तीय समावेशन निधि (FIF) के अंतर्गत प्रायोजित एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय फर्रुखाबाद की ओर से वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता (FiDgi) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। कलाकारों ने संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अपने घर, गांव और आसपास साफ-सफाई रखकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील भी की गई।
#अमृतपुर #फर्रुखाबाद #नाबार्ड #उत्तरप्रदेशग्रामीणबैंक #वित्तीयसाक्षरता #डिजिटलइंडिया #स्वच्छताहीसेवा #स्वच्छभारतअभियान #ग्रामीणविकास #डिजिटल_बैंकिंग #NABARD #financialliteracy