हरसूद: मीना बाजार में दुकान आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत, व्यापारी पहुंचे एसडीएम के पास
नया हरसूद में पटाखा बाजार में डोल ग्यारस पर्व पर लगने वाले मीना बाजार में दुकान आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लेकर सोमवार शाम 4:45 के लगभग व्यापारी एसडीएम कार्यालय हरसूद पहुंचे। व्यापारियों ने एसडीएम आरसी खतेडिय को अपनी समस्या बताई। इस अवसर पर सीएमओ एन सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद प्रजापति एवं पार्षद जितेंद्रसिंह ठाकुर भी मौजूद थे।