मेहगांव: असबार कस्बे में महिला के साथ एक आरोपी ने की मारपीट।
Mehgaon, Bhind | Jul 27, 2024 असबार थाना क्षेत्र के अंतर्गत असबार कस्बे में महिला के साथ एक आरोपी ने मारपीट कर दी।दरअसल संध्या नामक महिला अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी शराब के नशे में कडोरे नामक आरोपी ग़ाली गलौच करने लगा तो संध्या नामक महिला ने कडोरे नामक आरोपी से चले जाने के लिए बोल दिया इसी बात पर कडोरे नामक आरोपी भड़क गया और उसने संध्या नामक महिला के साथ मारपीट कर दी।