कायमगंज: गांव गठवाया में इनवर्टर सही कराते समय करंट लगने से 40 साल के युवक मोहित की मौत, दो छोटे बच्चे हुए बेसहारा
मेरापुर थाना के गठवाया गांव में बुधवार को एक हादसा हो गया। इनवर्टर सही कराते समय करंट लगने से 40 साल के मोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।जानकारी के अनुसार, गठवाया निवासी मोहित कुमार (40) के घर का इनवर्टर खराब था। बुधवार को उन्होंने उसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया था। मैकेनिक जब इनवर्टर की मरम्मत कर रहा था,