बांसगांव: गगहा में घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलौली गांव निवासी लालमन यादव और धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप था कि 6 मई को दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर वादी और उसके परिजनों पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।