मधुबनी जिले के खजौली स्थित उप डाकघर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने कटर मशीन से ताले काटकर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने मुख्य दरवाजे सहित कार्यालय के सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और लोहे के सेफ को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा तीन अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए गए। हालांकि, सेफ में रुपये नहीं होने के कारण चोर खाली हाथ लौट गए। घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। सब पोस्टमास्टर श्याम सुंदर दास के आवेदन पर खजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पिछले दो महीनों में जिले के पांच प्रखंडों के डाकघरों में इसी तरह की घटनाएं सामने आने से किसी सक्रिय गिरोह की आशंका जताई जा रही है।
#DENNewsMadhubani #KhajouliNews #MadhubaniNews #BiharNews #PostOfficeRobbery #CrimeNews #BiharPolice #MadhubaniCrime #BreakingNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Khajouli News ] [ Khajouli Post Office ] [ Madhubani Crime News ] [ Post Office Theft Attempt ] [ Post Office Robbery ] [ Madhubani Police ] [ Bihar Crime News ] [ Rajnagar News ] [ Jhanjharpur News ] [ Post Office Safe Cutting ]