क्षेत्र के गांव राहोली में बुधवार की दोपहर करीब 1:00 प्लास्टिक मुक्त राजस्थान के संकल्प के तहत प्रथम चरण में आज ग्राम पंचायत रावली के मुख्य बाजार में विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा के नेतृत्व में दुकानदारों को सिंगल युज प्लास्टिक पॉलीथिन थैली डिस्पोजल गिलास आदि को उपयोग नहीं करने के बारे में समझाया गया एवं प्रतीकात्मक रूप से जुर्माना भी लगाया गया।