रंगरा चौक: वज्रपात से युवक की मौत, गांव में शोक
गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई। वह खेत से मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे, तभी तेज आंधी-बारिश के बीच उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने