जमुई: कंबल वितरण और शहर में अलाव की व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षदों ने DM को दिया आवेदन, नप पदाधिकारी से की मुलाकात
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 बढ़ती ठंड व कनकनी को लेकर अबतक शहर व वार्डों में अलावा की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही ठंड से बचने के लिए गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष मो. हलीम उर्फ लोलो भी पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। इसको लेकर 18 से अधिक वार्ड पार्षदों ने शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे DM अभिलाषा शर्मा को आवेदन दिया है और नप पदा0 से भी मुलाकात की है।