जमुई: खैरमा पुल पर 3 वाहनों की आपस में टक्कर, 2 लोग घायल
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग के खैरमा पुल के पास शुक्रवार की शाम 7 बजे तीन वाहन आपस में टकरा गई। जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर मामले की जानकारी के बाद मलयपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।