जमुई: पीरा गांव में विद्यालय की कमी से बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित, महिलाओं ने विद्यालय निर्माण के लिए DM को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 आजादी के बाद से अब तक सदर प्रखंड के पीर गांव में एक भी विद्यालय नहीं है। जिस वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कुछ बच्चे दूसरे गांव पढ़ने के लिए जा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीण महिलाएं शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे समाहरणालय पहुंची और ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन DM अभिलाष शर्मा को देकर विद्यालय का निर्माण कराने की मांग की है।