जमुई: हत्या मामले में भलुआना निवासी पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना गांव निवासी चंपा देवी ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एसपी को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि जमीन विवाद में साजिश के तहत सुभाष यादव व अन्य ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए एक्सीडेंट का रूप दे दिया।