मधुबनी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले के 109 तालाबों पर घाटों की साफ-सफाई, निर्माण, पंडाल और एप्रोच पथ तैयार करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गंगासागर तालाब, नगर निगम तालाब और कोतवाली चौक तालाब सहित शहर के प्रमुख घाटों पर विशेष तैयारी की जा रही है। मेयर अरुण राय ने बताया कि इनमें सात घाटों को अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है, जहां सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम का लक्ष्य छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां पूरी कर श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #MadhubaniMunicipalCorporation #ArunRai #BiharNews #ChhathGhat #Mithilanchal
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Chhath Puja 2026 ] [ Chhath Ghat Preparation ] [ 109 Talab Madhubani ] [ Madhubani Nagar Nigam ] [ Mayor Arun Rai ] [ Ganga Sagar Talab ] [ Kotwali Chowk Talab ] [ Chhath Puja Preparation ] [ Madhubani Latest News ]