प्रेम संबंधों में खटास बनी हत्या की वजह! 24 घंटे में कविता के अंधे कत्ल का खुलासा, शिवपुरी से आरोपी गिरफ्तार
श्योपुर/शिवपुरी। श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में कविता आदिवासी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के आरोपी मोहम्मद दानिश कुरैशी निवासी खटका गोपालपुर, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 23-24 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात कविता आदिवासी की हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई सोनू आदिवासी की शिकायत पर विजयपुर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
शुरुआत में पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी सुलझाना चुनौती बनी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों में आई खटास के चलते आरोपी ने कविता की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी राघवेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी अगरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक धीरज सिंह, कोशलेन्द्र सिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानचंद मेहदोरिया सहित विजयपुर एवं अगरा थाने के पुलिसकर्मियों और साइबर सेल श्योपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
मो. 7470902171
#Sheopur #Shivpuri #Vijaypur #CrimeNews #MurderCase #PoliceAction #MPNews #BreakingNews #CrimeUpdate #ShivpuriNews