सिमडेगा: सिमडेगा में अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई
सिमडेगा में मंगलवार शाम 5 बजे पुलिस ने अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया। थाना व पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, बाजार टांड़, केला घाघ, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम व कॉलेज के पीछे छापेमारी की। पुलिस को देखकर शराब बेच रही कुछ महिलाएं फरार हो गईं। मौके से मिली शराब जब्त कर नष्ट कर दी गई।