कोल: मतदान करने के दौरान गर्मी होने की वजह से बुजुर्गों का हुआ बुरा हाल, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने महिला को पिलाया पानी
Koil, Aligarh | May 7, 2024 जिले में तीसरे चरण का मतदान कुछ क्षेत्र में चल रहा है। जिसको लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान करने आई बुजुर्ग महिला की गर्मी की वजह से अचानक तबियत बिगड़ गई। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने उसे पानी पिलाया। बुजुर्ग महिला ने पुलिसकर्मी की जमकर प्रशंसा की और उसे आशीर्वाद दिया। सुबह 7:00 बजे से मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।