अशोकनगर देहात थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टोरिया के पास बांसापुर क्षेत्र से 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे। मौके से आरोपियों के कब्जे से 3,140 रुपए नकद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की गईं।