सहावर: बीनपुर कला की विधवा महिला के साथ किसान दुर्घटना बीमा के रुपये दिलवाने के नाम पर ठगी, पैसे वापस मांगने पर हुआ विवाद
जनपद कासगज की थाना अमापुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये बीनपुर कला की महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति की मौत दो साल पूर्व हो चुकी है,किसान दुर्घटना बीमा की राशि दिलवाने के नाम पर गांव के एक युवक ने उसके साथ 50 हजार की ठगी की है,जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो पीड़िता ने आरोपी पर गालीगलौच करने का आरोप लगाया है।