सहावर: सेवनपुर गांव में दबंगों ने ट्रैक्टर चालक से की मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
जनपद कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के सेवनपुर गांव में ट्रैक्टर चालक के साथ कुछ दबंगो ने मारपीट कर दी, साथ ही ट्रेक्टर चालक का मोबाइल भी दबंगो ने छीन लिया पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने थाना सहावर में पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।