मुस्करा में 60 वर्षीय राजबहादुर की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप
मुस्करा। थाना मुस्करा क्षेत्र के ग्राम पुरवा मोहाल में सोमवार को 60 वर्षीय राजबहादुर पुत्र बुद्धू की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार राजबहादुर खेत में मृत अवस्था में मिले। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पारिवारिक चचेरे चाचा अर्जुन पुत्र जमुना और चचेरे भतीजे जगत पुत्र मुन्ना, निवासी पुरवा मोहाल, ने लोहे की सब्बल से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या की।
सूचना मिलने पर मुस्करा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी राठ की ओर से भी जानकारी दी गई है।
#Hamirpur #MusKara #HamirpurNews #MurderCase #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #UPPolice #BreakingNews #HamirpurTimesNews
Hamirpur, Hamirpur | Oct 6, 2026