विदिशा नगर: 3 जुलाई को हुआ था विदिशा नपा CMO का तबादला,रविवार को सामान हुआ शिफ्ट,वित्तीय अधिकार किसी को नही दिए,नपा के अटके कई काम
विदिशा नगरपालिका के सीएमओ धीरज शर्मा का 3 जुलाई को स्थानांतरण हुआ था। रविवार शाम को उनका पूरा सामान शिफ्ट हो गया। उन्हें नपा कर्मचारियों द्वारा विदाई भी दे दी गई। लेकिन उनके स्थान पर नए अधिकारी अब तक नियुक्त नहीं हुए और ना ही वित्तीय अधिकार किसी को सौंपे गए। नगर पालिका के कई कार्य जिसके चलते अटके हुए हैं।