विदिशा नगर: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ओशो लाइफ अकादमी के संस्थापक सदस्या माँ अपूर्वा की स्मृति में वृक्षारोपण का शुभारंभ किया
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ओशो लाइफ अकादमी के संस्थापक सदस्या माँ अपूर्वा की स्मृति में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक मुकेश टंडन द्वारा किया गया। इस अवसर पर ओशो लाइफ अकादमी से जुड़े सदस्य एवं उनके परिवारों द्वारा भाग लिया गया एवं कई वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया एवं इस अवसर पर मुकेश टंडन जी द्वारा 2000 ट्री गार्ड देने की बात कही।