विदिशा नगर: रविवार दोपहर बंधेरा निवासी एक परिवार के 4 सदस्य मानोरा से लौटते वक्त हुए दुर्घटना का शिकार,पिता-पुत्र गंभीर,भोपाल रेफर
ग्राम पनेरा में रहने वाले रवींद्र राजपूत अपनी पत्नी बेटा-बेटी के साथ मानोरा मेला देखकर लौटते समय ग्राम पांझ के पास दुर्घटना के शिकार हो गए। बाईक गाय से टकराने से हुआ हादसा। रविंद्र और उनके बेटे के सिर मे गंभीर चोट आने से रविवार शाम भोपाल रेफर किया गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।