विदिशा नगर: रविवार को वायरल हो रहे विडियो मे DPC लिखे वाहन को यातायात पुलिस ने हूटर बजाते हुए रोका था,विडियो शनिवार का बताया गया है
गिरधर कॉलोनी मे शिव महापुराण की कथा का समापन हुआ था। इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। यातायात पुलिस ने वहां से डीपीसी लिखे वाहन को तेज हूटर बजाने से रोका तो चालक उन्हें रौब बताने लगा। यातायात पुलिस ने वाहन में जांच की तो एक शराब की बोतल भी उसमें मिली थी। यह वीडियो रविवार को जमकर वायरल हो रहा है हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। वाहन मे एपीसी थे।