विदिशा नगर: करैयाखेडा रोड PHE आफिस के सामने मीडिया के दखल के बाद सुधारे खंभे,रविवार दोपहर रहवासियो ने मीडिया को दिया धन्यवाद
लंबे समय से करैयाखेडा रोड पीएचई ऑफिस के सामने रहने वाले रहवासियों द्वारा विद्युत विभाग और अन्य अधिकारियों के पास जाकर जमीन में धंस रहे विद्युत पोल को सुधारने की मांग की थी। विभाग द्वारा अनसुनी करने के बाद मीडिया ने इस मामले में दखल दिया और उसके बाद जाकर विद्युत पोल सुधरे गए। रविवार दोपहर को स्थानीय रहवासियों ने विदिशा की मीडिया को धन्यवाद दिया।