हुज़ूर: सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने स्थित होटल सेंट्रल पार्क के मैनेजर ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2024 भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने स्थित होटल सेंट्रल पार्क के मैनेजर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह ड्यूटी से घर लौटे और उसके बाद जान दे दी। आखिरी मैसेज भी उन्होंने होटल के ऑफिशियल ग्रुप में सेंड किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि गुड बाय फॉर एवर, दस मिनट के भीतर ऐसे दो और मैसेज किए, जिसमें उन्होन बाय लिखा था।