मड़ावरा: थाना गिरार क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने किया कीटनाशक का सेवन
मड़ावरा। थाना गिरार क्षेत्र के ग्राम पीडार गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज चल रहा है।