आंवला: आंवला तहसील में तेज बारिश से डेढ़ दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिरे, दो घायल, घर का सामान मलबे में दबा, एक ICU में भर्ती
आंवला तहसील में सोमवार दोपहर करीब चार बजे बताया कि तेज हुई बारिश के कारण तहसील क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में कच्चे मकान गिर गए। इन हादसों में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मकानों के मलबे में घर का सारा सामान दब गया।