गोरखपुर: तिवारीपुर थाने में मस्जिदों के इमाम और मंदिरों के पुजारी को बुलाकर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर दी गई हिदायत
तिवारीपुर थाना अध्यक्ष अर्चना सिंह ने तिवारीपुर थाने पर सोमवार की शाम 4:00 बजे मस्जिद के इमाम और मंदिर के पुजारी की एक मीटिंग बुलाई। सभी धर्म के धर्म गुरुओं को इस बात के लिए हिदायत दी गई कि वह लाउडस्पीकर के तयशुदा मानक के हिसाब से ही अपने धर्म स्थलों में लाउडस्पीकर बजाए। नियम का पालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।