गोरखपुर: गीता प्रेस से प्रकाशित कल्याण पत्रिका में इस प्रशासन में पर्यावरण संरक्षण पर होगा विशेषांक
विश्वविख्यात गीता प्रेस इस बार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, ”कल्याण पत्रिका” का एक विशेषांक प्रकाशित कर रहा है। यह विशेषांक जिस का प्रकाशन जनवरी से उपलब्ध होगा. पर्यावरण पर केंद्रित विभिन्न आयामों को प्रस्तुत करेगा। गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी के अनुसार, इस अंक में पर्यावरण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दर्शाया जाएगा।